भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन पर जानें उनके रिकार्ड

आज भारतीय टी20 टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन है। वह आज अपना 35वां जन्मदिम मना रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था।सूर्या ने साल 2021 में भारत के लिए डेब्यू किया था। बहुत ही कम समय में उन्होने रिकार्डों की झड़ी लगा दी है।

  • T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने का भारतीय रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम  दर्ज है। उन्होंने 49 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।
  • T20 में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के मारने वाले भारतीय सूर्यकुमार यादवहैं। उन्होंने साल 2022 में 68 छक्के जमाए थे।  सूर्या ने अब तक अपने करियर में 84 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 147 छक्के ठोके हैं। वह भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स उड़ाने वाले प्लेयर हैं।
  • सूर्यकुमार यादव T20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में एक हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले इकलौते भारतीय हैं। उन्होंने 2022 में 31 मैचों में 1164 रन बटोरे थे।
  • सूर्या टी20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली की बराबरी की। सूर्या और कोहली 56-56 पारियों में दो हजारी बने थे।
  • सूर्यकुमार यादव T20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। वह अभी तक चार सेंचुरी लगा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button