अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव ने मिलकर किया बड़ा राजनैतिक धमाका

लखनऊ, यूपी मे बड़ा राजनैतिक धमाका हुआ है। यह धमाका समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मिलकर किया है।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत के साथ ही समाजवादी पार्टी का कुनबा भी एक हो गया है। आज समाजवादी पृष्ठभूमि के दोनो नेताओं अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव ने यूपी की राजनीति में बड़ा धमाका किया है।  उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बंपर जीत के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव सपा में शामिल हो गए। शिवपाल सिंह यादव  की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  लोहिया का समाजवादी पार्टी मे  विलय हो गया है।

शिवपाल सिंह यादव अपनी गाड़ी का झंडा भी बदल लिया है। उन्होने प्रसपा का झंडा उतारकर सपा का झंड़ा लगा लिया है। यह निर्णय निश्चित रूप से यूपी की राजनीति को प्रभावित करेगा।

 

The post अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव ने मिलकर किया बड़ा राजनैतिक धमाका appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button