सुपर स्टार खेसारी लाल यादव टाप टेन में, बॉलीवुड हुआ गायब

लखनऊ, भोजपुरी सुपर स्टार और गायक खेसारी लाल यादव  के लिये साल 2022 बड़ा लकी रहा। साल 2022 खेसारी लाल यादव  ने  टाप टेन में जगह बना ली है। खास बात तो ये है कि इस पूरी लिस्ट में एक भी बॉलीवुड गाना जगह नहीं बना पाया है।

यूट्यूब इंडिया की टॉप 10 म्यूजिक वीडियोज की लिस्ट जारी हुई है। उसमें भोजपुरी गानों की धाक साफ देखी गई है। इस लिस्ट में भोजपुरी स्टार और गायक खेसारी लाल यादव के दो गानों को जगह मिली है। इसमें पहला गाना ‘ले ले आई कोका कोला’ है। ये गाना खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। ये गाना इस साल टॉप टेन की लिस्ट में पांचवे नंबर पर रहा। इसके अलावा खेसारी लाल यादव के ही ‘नथुनिया’ गाने ने जमकर धूम मजाई।  इस गाने को भी टॉप टेन की लिस्ट में 10वें नंबर पर जगह मिली है। ये गाना खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इन दोनों के अलावा इस गाने में अर्शिया अर्शी भी हैं।

 इन दो भोजपुरी गानों के अलावा ‘पुष्पा द राइज’ फिल्म के चार गानों ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। इस फिल्म का ‘श्रीवल्ली’ गाना पहले नंबर पर है। इसके अलावा फिल्म का ‘ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा’ गाना लिस्ट में छठवें नंबर है। वहीं ‘पुष्पा द राइज’ फिल्म का ही ‘ऊ अंटावा’ गाना लिस्ट में सातवें पर है।

 

The post सुपर स्टार खेसारी लाल यादव टाप टेन में, बॉलीवुड हुआ गायब appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button