कप्तान सिंह यादव पुनः बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा – उत्तरप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री कप्तान सिंह यादव की पुनः नियुक्ति हुई है। यह नियुक्ति उत्तरप्रदेश में यादव महासभा को और मजबूत बनाएगी।
28 जून, 2025 को लखनऊ के रविंद्रालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जस्टिस रवींद्र सिंह यादव ने कप्तान सिंह यादव जी को नियुक्ति पत्र सौंपा और शुभकामनाएं दीं। इस तरह यह कप्तान सिंह यादव की दूसरी पारी की शुरुआत है।
जैसा कि आप अवगत है कि अखिल भारतवर्शिय यादव महासभा कई टुकड़ों में बंट चुकी है। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष भी कई लोग बने हुए हैं।