यूपी में कांग्रेस का बड़ा प्रयोग, अनिल यादव बने कार्यकारी अध्यक्ष

लखनऊ, यूपी मे कांग्रेस ने बड़ा प्रयोग करते हुये आज संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुये अनिल यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी नियुक्ति कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिये उसने सबसे पहले संगठन स्तर पर  काम करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा नोटिस जारी कर बृज लाल खाबरी को नये प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नोटिस में कहा गया, “कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्ष के रुप में नियुक्ती की है।” पार्टी के ओर से जारी नोटिस में अनिल यादव को  कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

अनिल यादव इससे पहले 1990 में इटावा लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने 1999 में कांग्रेस का दामन थामा। 2002 में कांग्रेस के टिकट पर जसवंतनगर विधानसभा से चुनाव लड़ा। वह इटावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे।2007 से लेकर 2008 तक पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर तैनात रहे।  श्री यादव कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। वह सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पद पर भी रह चुकें हैं।

इसीके साथ नसीमुद्दीन सिद्दिकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, योगेश दीक्षित को भी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष  बनाया गया है।

The post यूपी में कांग्रेस का बड़ा प्रयोग, अनिल यादव बने कार्यकारी अध्यक्ष appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button