खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यादव खिलाड़ियों का दबदबा

         लखनऊ , खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यादव खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम कर रखा है। खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद के मोदीनगर में हो रहा है। देश के विभिन्न प्रांतों की वेटलिफ्टर ने 71, 76 और 81 किलो भारवर्ग में  अपना प्रदर्शन दिखाया।
खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता  में 76 किलो यूथ वर्ग में उत्तर प्रदेश की ज्योति यादव ने  स्वर्ण पदक हासिल किया है। ज्योति यादव ने 150 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं इसी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान भी यादव वेटलिफ्टर को मिला। दूसरे स्थान पर भी उत्तर प्रदेश की पूनम यादव रहीं।
यादव पुलिस कर्मियों को जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा ?
उत्तर प्रदेश की कल्पना यादव ने 81 किलो जूनियर वर्ग में स्वर्ण  पदक हासिल किया। जबकि केरल की अमृथा पी. सुनी ने रजत और उड़ीसा की श्वेतालीना ने कांस्य पदक हासिल किया।
एशियन गोल्ड मेडल विजेता आकाश यादव का हुआ सम्मान, दिया ये खास संदेश
71 किलो यूथ वर्ग में पुदुचेरी  कीआर. हरीनी ने 160 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जबकि दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश की सृष्टि यादव और तीसरा स्थान छत्तीसगढ़ की एकता ने प्राप्त किया। वहीं 81 किलो सीनियर वर्ग में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की वेटलिफ्टर पूनम यादव ने 207 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
गोवर्धन (Govardhan) पर्व पर श्रीकृष्ण ने क्यों दिया ये अहम संदेश ?

The post खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यादव खिलाड़ियों का दबदबा appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button