यादव परिवार में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारी गोली

बाँदा,  दबंगों ने शराब के नशे में घर में घुसकर महिलाओं के साथ के साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर गोली चला दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

राष्ट्रीय परिवर्तन दल अध्यक्ष डीपी यादव DP Yadav की चुनावों को लेकर बड़ी घोषणा

सूत्रों के अनुसार,  बेर्राव ग्राम के मजरा अमरइहा पुरवा में रामभजन यादव व रामकरन यादव पुत्रगण नत्थू प्रसाद यादव एक ही परिवार के सगे पाटीदार थे। रात तकरीबन सवा दस बजे विपक्षी रामभजन यादव आदि ने शराब के नशे में धुत होकर घर मे घुसकर महिलाओं से बदसलूकी की।

विरोध होने पर विपक्षियों ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से फायर कर दिया, जिससे परिवार के शारदा प्रसाद यादव ( 50) पुत्र रामप्रसाद व छोटे लाल यादव (55) पुत्र चुनवा यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। शारदा यादव  के 3 बेटे और एक बेटी है, जबकि छोटेलाल के दो बेटे और 3 बेटियां हैं।

प्रत्यक्षदर्शी सुधा के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर मेरे घरवाले भागने लगे तो आरोपियों ने सभी को दौड़ा लिया। इसके बाद शारदा और छोटेलाल को सीने में गोली मार दी। फिर भाग रहे अवधेश और करन पर फायरिंग कर दी।​गोली लगने से शारदा यादव (42 वर्ष) और छोटेलाल यादव (52 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अवधेश यादव (22 वर्ष) और करन यादव (25 वर्ष) के हाथ में गोली लग गई।

उसने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब सवा 10 बजे अमरहिया पुरवा के रहने वाले हरीराम के घर उसके दो चचेरे भाई और उनके बेटे शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे। वो दरवाजा खटखटाने लगे। इतने में हरीराम की पत्नी सुधा ने दरवाजा खोला। सुधा के अनुसार, दरवाजा खोलते ही आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। मैंने विरोध किया और चिल्लाई तो शोर सुनकर घर के शारदा, छोटेलाल, करन और अवधेश आ गए। करीब 15 मिनट तक घरवालों और दबंगों में मारपीट होती रही। इसके बाद आरोपियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस से घायलों को CHC में भर्ती कराया। जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)ने किया कमाल, बने विश्व में नंबर वन

सूचना मिलते ही बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन कमासिन व बबेरू समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मृतकों के परिवार के लोगों से पूछताछ की।एसपी अभिनंदन ने बताया, “मृतक छोटे लाल यादव के बेटे हरिराम की तहरीर पर आरोपी राम भजन व रामकरण, नत्थू यादव, रोहित, भगवानदास, कुबेर, ओम प्रकाश और अखिलेश समेत 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा बबेरू कोतवाली में दर्ज किया गया है। घटना के बाद तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, तो हत्यारोपी भागने लगे। जिनमें से दो को पुलिस ने मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। इनमें रामभजन और रामकरण शामिल है। इन्हें पैर में गोली मारकर पकड़ा गया, जबकि बाकी 6 लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

बेरोजगारों और युवाओं की उम्मीद उपेन यादव , सत्याग्रह करते हुये गिरफ्तार

 

The post यादव परिवार में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारी गोली appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button