Keshav Chand Yadav: राहुल गांधी की पद यात्रा पर, केशव चंद यादव की अहम टिप्पणी

लखनऊ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर की भारत जोड़ो यात्रा प्रतिदिन चर्चा में है। यूपी के देवरिया से भारतयात्री केशव चंद यादव यात्रा के मकसद को आपके साथ साझा कर रहे हैं।

  इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे  देवरिया जिले के निवाली केशव चंद यादव का कहना है कि  नफरत की खाई को पाटने का काम करेगी, देश को एकजुट करने का काम करेगी, नौजवानों के रोजगार के हक की लड़ाई को मजबूत करने का काम करेगी।
केशव चंद यादव ने यह बात ट्वीटर के जरिये एक वीडियो के माध्यम से कही।
केशव चंद यादव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के युवा नेता हैं। वह भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं।वह कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के लिए एक विशेष आमंत्रित सदस्य हैं जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है।

राहुल गांधी  कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा में 3700 किलोमीटर की दूरी तय कर रहें हैं। इसमें 12 राज्य कवर होंगे।

#BharatJodoYatra नफरत की खाई को पाटने का काम करेगी, देश को एकजुट करने का काम करेगी, नौजवानों के रोजगार के हक की लड़ाई को मजबूत करने का काम करेगी।

यूपी के देवरिया से भारतयात्री केशव चंद यादव यात्रा के मकसद को आपके साथ साझा कर रहे हैं। pic.twitter.com/VjxvFx4Uty

— Congress (@INCIndia) November 9, 2022

राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के बीच अब अगली यात्रा का रोडमैप भी तैयार हो गया है। अगले साल राहुल गांधी पूर्वी भारत से पश्चिमी भारत की यात्रा पर निकलेंगे। भारत जोड़ो यात्रा का यह दूसरा फेज होगा। इसका पैटर्न भी इसी तरह होगा। राहुल गांधी की दूसरे फेज की भारत जोड़ो यात्रा नॉर्थ ईस्ट से लेकर गुजरात के कच्छ तक हो सकती है।

राष्ट्रीय परिवर्तन दल अध्यक्ष डीपी यादव DP Yadav की चुनावों को लेकर बड़ी घोषणा

 दूसरी यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले होगी। फिलहाल पहली भारत जोड़ो यात्रा का करीब आधा सफर पूरा हो चुका है।राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा में 3700 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इसमें 12 राज्य कवर होंगे। ईस्ट से वेस्ट की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा की दूरी भी 3500 किलोमीटर के आसपास होगी।

खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यादव खिलाड़ियों का दबदबा

 दूसरी भारत जोड़ो यात्रा का रूट नॉर्थ ईस्ट से गुजरात के कच्छ तक करने पर विचार चल रहा है। नॉर्थ ईस्ट में यात्रा का शुरुआती पॉइंट अरुणाचल प्रदेश या मणिपुर से हो सकता है। दूसरी यात्रा में मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, असम, पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखंड, यूपी, छत्तीसगढ़ और गुजरात राज्य कवर करने पर विचार चल रहा है। अभी अलग अलग रूट पर विचार चल रहा है। दूसरी यात्रा में ज्यादा से ज्यादा राज्य कवर करने के हिसाब से रूट चार्ज तैयार किया जा रहा है।

The post Keshav Chand Yadav: राहुल गांधी की पद यात्रा पर, केशव चंद यादव की अहम टिप्पणी appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button