श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 19 अगस्त को होगा, कृष्ण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 19 अगस्त को  कृष्ण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने दी।

प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने बताया कि अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा दिनांक 19 अगस्त 2022 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कृष्ण महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम कानपुर के रामादेवी चौराहे पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में होगा। इसी के साथ प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे जिला स्तर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य कार्यक्रम आयोजित करें। सभी जिला अध्यक्ष 20 अगस्त 2022 को कार्यक्रम का फोटोग्राफ सहित विवरण हमारे whatsapp नंबर पर प्रेषित करने की कृपा करें।

The post श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 19 अगस्त को होगा, कृष्ण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button