लालू यादव को मिली विदेश जाने की इजाजत

लखनऊ, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को विदेश जाने की इजाजत मिल गई है। उन्होंने अदालत से 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक विदेश जाने की अनुमति मांगी थी।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत दे दी है। उन्होंने अदालत से 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक इलाज के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति मांगी थी। वह फिलहाल चारा घोटाले मामले में जमानत पर बाहर हैं।

लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं।  वह डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी संबंधित बीमारियों  का सामना कर रहे हैं। लगातार जेल में रहने के कारण उनकी परेशानियां और बढ़ गईं हैं।

 

Separate tags with commas

 #Adhyakchh
 #Lalu Yadav
 #RJD
 #Yadav Manch
 #Yadavmanch.com

 

The post लालू यादव को मिली विदेश जाने की इजाजत appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button