मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में विसर्जित

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को उनके पुत्र अखिलेश यादव एवं अन्य परिजनों ने आज प्रयागराज स्थित गंगा यमुना नदियों के संगम में विसर्जित कर दिया।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां बुधवार को संगम में विसर्जित कर दी गई। उनके पुत्र  अखिलेश यादव ने विधि विधान से अस्थियों को संगम ने प्रवाहित किया।इस दौरान बड़ी संख्या में सपा के स्थानीय नेताओं के अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मुलायम सिंह यादव के परिवार की तमाम सदस्य मौजूद रहे।

इससे पहले, अखिलेश यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सैंफई से प्रयागराज के लिये चार्टर प्लेन से रवाना हुये । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश आज 11 बजे अस्थि कलश लेकर सैफई से प्रयागराज के लिये रवाना हुए। उनके साथ मुलायम सिंह यादव के भाई रामगोपाल यादव एवं शिवपाल यादव भी प्रयागराज गये।
गत 10 अक्टूबर को श्री यादव का लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। साेमवार को अखिलेश ने उत्तराखंड स्थित हरिद्वार में गंगा नदी में श्री यादव की अस्थयां विसर्जित की थीं। इसी क्रम में आज प्रयागराज स्थित संगम पर  अस्थियां विसर्जित की गईं।

The post मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में विसर्जित appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button