मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार को लेकर आधिकारिक सूचना

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार काे दिन में 03 बजे उनके पैतृक गांव इटावा जिले के सैंफई में किया जायेगा।

पिता के निधन पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ?

सपा की ओर से सोमवार को श्री यादव के निधन की आधिकारिक पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी गयी। पार्टी की ओर से ट्वीट कर बतायाा गया, “आदरणीय नेताजी का आज दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सैफ़ई ले जाया जा रहा है। कल दिनांक 11 अक्टूबर 2022 को दोपहर तीन बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा।”
लंबी बीमारी के बाद श्री यादव का आज सुबह निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और पिछले करीब डेढ़ महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने श्री यादव के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक प्रकट करते हुए पूरे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

नही रहे मुलायम सिंह यादव, राजनीति के एक युग का अंत

 

The post मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार को लेकर आधिकारिक सूचना appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button