RSS प्रांत प्रचारक युद्धवीर यादव को मिली अहम जिम्मेदारी, भेजे गये यूपी

लखनऊ, RSS प्रांत प्रचारक युद्धवीर यादव को अहम जिम्मेदारी देते हुये उन्हे देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश भेजा गया है।

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के उत्तराखंड प्रांत प्रचारक युद्धवीर यादव का तबादला संघ ने उत्तराखंड से  पूर्वी उत्तर प्रदेश कर दिया है। प्रयागराज में RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद संघ ने कुछ पदाधिकारियों और उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव करने का फैसला लिया। इसी क्रम में, उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक युद्धवीर यादव का तबादला अब पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह सेवा प्रमुख के पद पर कर दिया गया है।

युद्धवीर यादव अभी कुछ दिन पूर्व तब चर्टा में आये थे जब सोशल मीडिया में  उनके खिलाफ एक खबर वायरल की गई थी। उन पर  आरोप लगाये गये थे कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों और करीबियों को सरकारी नौकरी और विभागों में ठेके दिलाए जाने की पैरवी कर फायदा पहुंचाया है। इस खबर को इतना तूल दिया गया कि एक संघ प्रतिनिधि ने युद्धवीर यादव की तरफ से उत्तराखंड पुलिस में FIR भी दर्ज करानी पड़ी थी

The post RSS प्रांत प्रचारक युद्धवीर यादव को मिली अहम जिम्मेदारी, भेजे गये यूपी appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button