शरद यादव 3 साल बाद पहुंचे पटना, जानिये क्या है राज ?

पटना: पूर्व राज्य सभा सांसद शरद यादव मंगलवार को 3 साल बाद पटना पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के खास बुलाने पर वह बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। शरद यादव दो दिन के दौरे पर बिहार आए हैं।

सूत्रों के अनुसार,  शरद यादव की जल्द ही मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी हाल के दिल्ली यात्रा के दौरान शरद यादव से मुलाकात की थी। शरद यादव ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी अपने ट्विटर पर शेयर की थीं। शरद यादव, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी मिल सकते हैं।

इस बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने देर रात जाकर शरद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात पटना के एक होटल में हुई। मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि लंबे अरसे के बाद शरद यादव जी पटना आए हैं, खुशी की बात है। मेरा कार्यक्रम जब खत्म हुआ तो सबसे पहले हम शरद जी से मिलने आए हैं। हम सब एक ही दल में हैं। हमारा फर्ज भी हैं। हमारे अभिभावक हैं, नेता हैं, उनसे मिलने आए हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। वे अपना आशीर्वाद देकर जाएंगे।

 

The post शरद यादव 3 साल बाद पहुंचे पटना, जानिये क्या है राज ? appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button