सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया रवाना, इस वीडियो ने दिल जीता

नई दिल्ली, टीम इंडिया आगामी टी20 वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है। रोहित शर्मा की अगुवाई में फिलहाल 14 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई है।

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के एक वीडियो ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। सूर्यकुमार यादव  अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ एक यादगार लम्हें का हिस्सा बन रहे हैं, जिसे शायद ही यह दंपत्ति कभी भूल नहीं पायेगा। सूर्यकुमार यादव के लिए यह पहला आइसीसी वर्ल्ड कप है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार की पत्नी देविशा शेट्टी उन्हें टीम इंडिया का ब्लेजर पहनने में मदद कर रहीं हैं। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी के अलावा माता-पिता और बहन के साथ भी देखे जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

 

यह साल टीम इंडिया के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव के लिए काफी अच्छा रहा है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सूर्या से काफी उम्मीदें हैं।

गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले बीसीसीआइ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ग्रुप फोटो भी साझा किया है। इस ग्रुप फोटो में देखा जा सकता है कि टीम इंडिया के 14 खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट फॉर्मल्स पहने हुए हैं। दिलचस्प बात है कि इस फॅार्मल्स लुक में कई खिलाड़ियों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॅार्मस के जरिए साझा भी किया है।

The post सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया रवाना, इस वीडियो ने दिल जीता appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button