बेरोजगारों और युवाओं की उम्मीद उपेन यादव , सत्याग्रह करते हुये गिरफ्तार

नई दिल्ली, पुलिस ने एक बार फिर बेरोजगारों और युवाओं की उम्मीद उपेन यादव Upen Yadav को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी रिहाई को लेकर मुहिम चलाई जा रही है।

यादव पुलिस कर्मियों को जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा ?

300 से अधिक बेरोजगार युवा गुजरात के अहमदाबाद में अपनी मांगों के लिए सत्याग्रह कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उन्हे राजस्थान के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत से मिलने नहीं दिया  जा रहा है। आज राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत से  मिलने के लिए जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उपेन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले 8 अक्टूबर को भी उपेन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दरअसल , राजस्थान के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत गुजरात के चार दिवसीय दौरे पर है। मुख्यमंत्री  गहलोत गांधीनगर से आज देर रात अहमदाबाद पहुंचेंगे।

उपेन यादव, 30 साल का यह युवा आज बेरोजगारों और युवाओं की उम्मीद है, संघर्ष की मिसाल है।  राजस्थान का एक बड़ा चेहरा, जिन्हें आप अमूमन टीवी डिबेट, समाचार पत्रों की हैडिंग या अनशन पर युवाओं के साथ देखते हैं।

उपेन यादव अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर करीब एक महीने से गुजरात में सत्याग्रह कर रहे हैं। राजस्थान बेरोजगार महासंघ अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर दांड़ी यात्रा निकाली थी।

एशियन गोल्ड मेडल विजेता आकाश यादव का हुआ सम्मान, दिया ये खास संदेश

जिनमें  कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में 40 फीसदी की बाध्यता में शिथिलता देकर सभी रिक्त पदों को भरने, राजकीय आईटीआई कॉलेजों में 1500 पदों पर कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने, पंचायतीराज JEN भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने, ग्राम पंचायत ई मित्र संचालक संघ से जुड़े ई मित्र ऑपरेटर अभ्यर्थियों की तमाम मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने और प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में ओबीसी ईडब्ल्यूएस के नवीनतम सर्टिफिकेट को मान्य करनेऔर किसी भी चयनित अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट की वजह से बाहर नहीं करने की मांग प्रमुख है। सांसद निरहुआ Nirhua के इस बयान से भड़का यादव समाज, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

The post बेरोजगारों और युवाओं की उम्मीद उपेन यादव , सत्याग्रह करते हुये गिरफ्तार appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button