यादव कांक्लेव 2022 सफलतापूर्वक संपन्न, मीडिया चैनल हुआ लांच

लखनऊ ,  यादव समाज की वर्तमान दशा और दिशा पर चिंतन–मनन करने के लिए आयोजित यादव कांक्लेव 2022 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज को जागरुक करने के उद्देश्य को लेकर शुरू किए गए ‘यादव मंच’ मीडिया चैनल को लॉन्च किया गया। बुद्धिजीवियों के इस समागम में बड़ी संख्या में सभी राजनैतिक दलों के स्वजातीय नेतागण , सेवानिवृत्त  न्यायाधीश, प्रशासनिक अधिकारी गण एवं पत्रकारों समेत महिलाओं ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक दल बहादुर सिंह यादव ने की।

‘यादव मंच’  मीडिया चैनल को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश रहे जस्टिस रवींद्र सिंह ने लॉन्च करते हुये कहा कि ये काम बहुत पहले किया जाना चाहिये था। मैंने काफी पहले अपना मीडिया चैनल शुरू करने के लिये प्रयास किया था। उन्होने ‘यादव मंच’  मीडिया चैनल को शुभकामनायें देते हुये कहा कि यह चैनल न केवल हमारे यादव समाज को बल्कि देश को एक नई दिशा देगा। जस्टिस रवींद्र सिंह ने कहा कि हम जिस जाति के हैं उसका एक इतिहास है। हम इकलौती जाति हैं जिसका जिक्र वेद पुराणों में है। इसलिये हम आज जिस स्थिति में हैं उसके लिये हमें आत्मनिरीक्षण और आत्मविश्लेषण करना होगा।

वहीं, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने समाज मे जागरूकता को लेकर सामाजिक संगठनों द्वारा चलाई जा रही मुहिम की सराहना की।

यादव मंच मीडिया चैनल के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यादव मंच मीडिया चैनल के संचालन कर्ताओं को हार्दिक शुभकामनायें दी। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि सभी  यदुवंशियों के साथ साथ शोषित, वंचित पीड़ितों के उत्थान के लिये भी यादव मंच चैनल बहुत प्रभावी साबित होगा।

बुद्धिजीवियों के बड़े समागम यादव कांक्लेव 2022 को संबोधित करते हुये शिवपाल सिंह यादव ने यादवों को एक होने का संदेश दिया। उन्होने कहा कि सारे देश के यादव एक हों जायें, तभी वह वर्तमान परेशानियों से निजात पा सकतें हैं। अगर यादव समाज एक न हुआ तो बहुत पीछे रह जायेगा।  उन्होने कहा कि पिछड़े लोगों को उनका हक नही मिल रहा है। जो आरक्षण हमें मिला हुआ था उसमें भी कटौती हो रही है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि  यादवों के उत्थान के साथ- साथ उनकी बड़ी जिम्मेदारी  भी हो जाती है।  भगवान श्री कृष्ण ने भी यही संदेश दिया है।

यादव कांक्लेव में पूर्व मंत्री व यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी0पी0 यादव ने जहां यादव समाज को शक्तिशाली बनाने का फार्मूला बताया, वहीं उन्होंने समाज व जाति के लिये संघर्ष में साथ देने का आह्वाहन भी किया। पूर्व सांसद डी0पी0 यादव ने कहा कि आखिर हम बिखर क्यों गये ? क्या कभी हमारे बुद्धिजीवियों ने ये सोंचने का काम किया? इकट्ठे होकर हम बिखर क्यों जातें हैं?  डी0पी0 यादव ने बताया कि वह सेना बिखरने का काम करती है,  पिटने का काम करने करती है, हारने का काम करती है जिसका सेनापति निकम्मा हो जाता है। वह समाज जो कंफ्यूज रहता है वह तरक्की नही कर पाता है। कंफ्यूजन छोड़िये, आप संघर्ष का रास्ता चुनिये। संघर्ष आदमी को जीवन देता है।

पूर्व मंत्री डी0पी0 यादव ने यादव कांक्लेव 2022 में यादव समाज को शक्तिशाली बनाने का फार्मूला बताते हुये कहा कि हमें आत्मअवलोकन करने की जरूरत है। मुद्दों को हल करने की जरूरत है। अपने लोगों को इकट्ठा बैठाकर, उनके विचार सुनने के बाद उनसे तर्क वितर्क करने के बाद मुद्दों को हल करने के लिये बैठिये। उसका निष्कर्ष निकालिये और उस पर अमल करिये। और उसके लिये चाहे जितनी बड़ी ताकत हो अगर उससे लड़ना पड़े तो उससे भी लड़िये, जीत आपकी होगी। अपने संबोधन का समापन एक शेर से करते हुये उन्होने कहा कि- आंधियो के बीच जो जलता हुआ मिल जायेगा , उस दिये से पूछ लेना मेरा पता मिल जायेगा ।

यादव मंच के संपादक अनुराग यादव ने बताया कि यादव कांक्लेव 2022  में पहली बार यादव समाज को लेकर राजनैतिक , सामाजिक, मीडिया और आधी आबादी आदि थीम पर आयोजित सत्रों मे यादव समाज के विषय विशेषज्ञों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होने बताया कि जहां राजनीति और यादव समाज पर आयोजित सत्र सत्ता का समाजशास्त्र मे राजनैतिक विश्लेषक ओ0 पी0 यादव के साथ विभिन्न दलों के राजनैतिक नेताओं ने मंथन किया।  वहीं, यादव महिलाओं के लिये आयोजित सत्र में महिलाओं की राष्ट्रीय पत्रिका  गृहलक्ष्मी  की पूर्व एसोसिएट एडिटर अर्पणा यादव के साथ विभिन्न क्षेत्र की विषय विशेषज्ञ यादव महिलाओं ने सामाजिक उत्थान में महिलाओं की भूमिका पर गंभीर चर्चा की।

कार्यक्रम संयोजक  अशोक यादव  ने बताया कि  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के राजनेता, न्यायपालिका के अनुभवी विशेषज्ञ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकारों आदि ने भाग लिया। यादव कांक्लेव मे आने वाले सम्मानित अतिथिगणों मे जस्टिस रविन्द्र सिंह , पूर्व न्यायाधीश, इलाहाबाद हाईकोर्ट, जस्टिस वीरेंद्र सिंह , पूर्व न्यायाधीश, इलाहाबाद हाईकोर्ट, पूर्व राम लखन यादव पूर्व जिला जज,  श्री शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, श्री डी पी यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवर्तन दल,  विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के एमएलसी श्री लाल बिहारी यादव , पूर्व चेयरमैन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सी0एल0 यादव,   श्री रामपाल यादव, पूर्व विधायक, श्री श्यामकिशोर यादव, पूर्व विधायक,   श्री मनोज यादव, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कांग्रेस, श्री अशोक यादव, संगठन मंत्री कांग्रेस, डॉ मुकेश यादव, कोषाध्यक्ष आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश, नेता किसान मंच लालबहादुर सिंह यादव, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष लखनऊ श्री रामनिवास यादव, पूर्व आईएएस मूलचंद्र यादव , पूर्व सीएमओ ओपी यादव, सुश्री अपर्णा यादव, जर्नलिस्ट, जर्नलिस्ट महेंद्र यादव सहारा टीवी , जर्नलिस्ट अविनाश यादव सहारा टीवी, जर्नलिस्ट रीतेश यादव जी टीवी, जर्नलिस्ट अमित यादव स्टेट हेड प्रभात खबर, जर्नलिस्ट सुरेश यादव आज समाचार पत्र, जर्नलिस्ट प्रमोद यादव राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र, फ्रीलांस जर्नलिस्ट उदय यादव , वरिष्ठ पत्रकार काशी यादव, प्रसिद्ध टीवी कलाकार हरवीर सिंह, जियो हेड राजेंद्र यादव,   प्रमुख राजनैतिक विश्लेषक ओपी यादव,  डॉक्टर भारत भूषण, राष्ट्रीय मंच संचालक व राष्ट्रीय -अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, श्रीमती बिंदु यादव, पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत लखनऊ, प्रोफेसर डा0 शुभा यादव, एंकर रंजना यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे !

The post यादव कांक्लेव 2022 सफलतापूर्वक संपन्न, मीडिया चैनल हुआ लांच appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button