अदम्य साहस के लिये राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित युवा का हुआ भव्य स्वागत

कोडरमा,  राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बजरंगी यादव का उनके पैतृक गांव पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया।  ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। बजरंगी यादव सीआरपीएफ में सेवाएं दे रहे हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत मचा रहा धमाल

झारखंड राज्य के कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत सतडीहा निवासी बजरंगी यादव को राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस पर उच्च कोटि की कर्तव्य परायणता एवं वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया था। रविवार को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बजरंगी यादव जब अपने पैतृक गांव पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ।

 बजरंगी को 15 अगस्त को दिल्ली में राष्ट्रपति ने उच्च कोटि अदम्य साहस वीरता पुरस्कार दिया था। बजरंगी यादव ने सिमडेगा के घने जंगलों में नक्सलियों के छक्के छुड़ा दिए और उन्हें मार गिराया था.

उनके आगमन पर गांव में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल यादव ने की। स्वागत के दौरान लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक वासुदेव ने उन्हें गीता भेंट की, महिलाओं ने तिलक लगाया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव सम्मिलित हुए और बजरंगी यादव का ग्रामवासियों के साथ स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि बजरंगी यादव को वीरता के लिए राष्ट्रपति ने पुलिस पदक से सम्मानित किया। यह हम सबों के लिए गर्व की बात है। उन्होने कहा कि यह सम्मान केवल सतडीहा की हीं नहीं बल्कि पूरा झारखंड के लिए सम्मान की बात है। इस मौके पर काफी संख्या में राजनेता व ग्रामीण उपस्थित थे।

The post अदम्य साहस के लिये राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित युवा का हुआ भव्य स्वागत appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button