पशु चिकित्साधिकारी बच्चा सिंह यादव की सड़क हादसे में मौत

लखनऊ, पशु चिकित्साधिकारी बच्चा सिंह यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मारी जिससे उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है।

सांसद निरहुआ Nirhua के इस बयान से भड़का यादव समाज, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

मूलरूप से कौशांबी जिले के गांव दरहा के रहने वाले बच्चा सिंह यादव का परिवार इस समय लखनऊ में  रह रहा है। वह बदायूं के  लालपुल स्थित जिला पशु चिकित्सालय में तैनात थे। वह दिवाली की छुट्टियों के बाद शुक्रवार को ही लखनऊ से लौटे थे।

शाम करीब 7.30 बजे बजे वह बदायूं शहर में लालपुल की ओर पैदल टहलने जा रहे थे। इसी दौरान मुक्ति धाम के सामने अचानक किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Govardhan : यादवों की सैकड़ों साल पुरानी परम्परा, निकाली भव्य गोवर्धन यात्रा

हादसे के बाद जब राहगीरों ने सड़क पर उनका शव पड़ा देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गोवर्धन (Govardhan) पर्व पर श्रीकृष्ण ने क्यों दिया ये अहम संदेश ?

The post पशु चिकित्साधिकारी बच्चा सिंह यादव की सड़क हादसे में मौत appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button