111 वर्षीय सुकर यादव उर्फ नबाब साहब के निधन पर शोक की लहर

लखनऊ, 111 वर्षीय सुकर यादव उर्फ नबाब साहब का शनिवार को निधन हो गया। वयोवृद्ध का अंतिम संस्कार फतेहपुर के ढ़ाढ़र नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

फतेहपुर ब्लाक के 111 वर्षीय सुकर यादव आज निधन हो गया। उन्होंने सुकर नगर गांव स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली है।  सुकर यादव का जीवन सादगी पूर्ण रहा। वह फतेहपुर जिले की डुमरीचट्टी पंचायत के मुखिया मनीष कुमार यादव और सरपंच अरविंद कुमार यादव के दादा थे।

111 वर्षीय बुजुर्ग के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर काफी संख्या में लोगों ने गहरा दुख जाहिर किया है। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

The post 111 वर्षीय सुकर यादव उर्फ नबाब साहब के निधन पर शोक की लहर appeared first on Yadav Manch.

Related Articles

Back to top button