यूपी : पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन

लखनऊ, यूपी के पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। पूर्व विधायक के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर फैल गई है।

सूत्रों के अनुसार,  रविवार की रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग पूर्व विधायक को इलाज के लिए लखनऊ में ले जा रहे थे लेकिन रास्‍ते में ही उनका निधन हो गया।

पुत्तू सिंह यादव यूपी के शाहजहांपुर के सिंधौली कस्‍बे में रहते थे। वह शाहजहांपुर की निगोही विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव 1993 में चुनाव जीत कर यूपी विधानसभा के सदस्‍य बने थे। 1993 में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी  गठबंधन कर चुनाव में उतरी थीं। उन्‍होंने शाहजहांपुर के दिग्‍गज नेता कोविंद कुमार सिंह को चुनाव में हराया था।

 

Related Articles

Back to top button