यादव समाज का ऐतिहासिक कार्यक्रम,37000 महिलाओं ने बनाया ये रिकार्ड

गुजरात, भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सबका मन मोह लिया। पारंपरिक लाल पोशाक पहने महिलाओं ने भगवान कृष्ण की मूर्ति के चारों ओर घेरे में नृत्य किया। गुजरात के द्वारका में आयोजित दो दिवसीय महा रास में 37,000 से अधिक महिलाएं एकत्र हुईं। यह आयोजन बाणासुर की बेटी और भगवान कृष्ण की बहू उषा के रास की याद में आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय यादव समाज और अहिरानी महिला मंडल द्वारा किया गया था। जिसमें 37,000 महिलाएं शामिल हुईं। आयोजनस्थल को नंदधाम परिसर का नाम दिया गया था। बता दें कि इस महारास का उद्देश्य सामाजिक सद्भावना और महिला सशक्तीकरण का संदेश देना था।

37,000 से अधिक महिलाओं का एक साथ एक जगह पर डांस करना एक अनोखा रिकॉर्ड है। जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। द्वारका का यह महारास ऐतिहासिक रहा। यह आयोजन आने वाले वर्षों तक लोगों को याद रहेगा। 37000 अहीर महिलाओं ने इस भक्तिमय महारास का इतिहास रचा। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा और महारास के भव्यता की खूब सराहना की।

 

 

Related Articles

Back to top button